Move to Jagran APP

पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मोहनियां

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आहवान किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:34 AM (IST)
पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मोहनियां
पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मोहनियां

संवाद सहयोगी, बाजपुर : आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सगंठन की रीति-नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

दिनेश मोहनियां ने कहा जिस तरह दिल्ली प्रदेश की जनता ने भाजपा व कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए एक ईमानदार सरकार चुनी है, ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड की जनता अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा सरकार बनते ही हर घर को 200 यूनिट प्रत्येक माह बिजली फ्री दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने 20 गांवों की भूमि प्रकरण के मामले का जिक्र करते हुए कहा आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बाजपुर की जनता की एक-एक इंच जमीन जनता को वापस दिलाएंगे। आप में शामिल हुए सुरेंद्र कंबोज ने कहा 20 सालों में उत्तराखंड की जनता के साथ अन्याय होता आया है।

बाजपुर विस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को समस्याओं से अवगत कराया। दीनदयाल सिंह ने कहा जो मुख्यमंत्री सीबीआइ जांच से डर जाए, वो पाक-साफ नहीं हो सकता। कार्यक्रम को सुनील लोहिया, सेक्टर इंचार्ज राजू निर्मल ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मोहनियां व एसएस कलेर ने भगत सिह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां गुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, दीपक चौधरी, दीपक शर्मा, जुनैद, अभिषेक, राजकुमार शर्मा, रंजीत सिंह कोरंगा, मुन्ना पंत, ईश्वर प्रसाद, रंजीत कोरंगा, मुन्ना पंत, कमल पंत, राधे राठौर, हैरी सिंह, अंग्रेज सिंह, राजकुमार शर्मा, बलविदर सिंह, हरी सिंह, जसवंत सिंह, हरजीत सिंह, बलराज सिंह, अनमोल सिंह, हरपाल सिंह, परमपाल सिंह, संदीप सिंह, मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.