Move to Jagran APP

बाजपुर में आंशिक रहा भारत बंद का असर

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सोमवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की वजह से बाजपुर

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST)
बाजपुर में आंशिक रहा भारत बंद का असर
बाजपुर में आंशिक रहा भारत बंद का असर

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सोमवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की वजह से बाजपुर में भारत बंद का असर आंशिक रहा। कांग्रेसियों ने व्यापार मंडल के सहयोग से नगर में घूम-घूम कर बाजार बंद करवाया, लेकिन उनके जाने के कुछ देर बाद व्यापारियों ने पुन: अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।

loksabha election banner

भारत बंद को समर्थन देते हुए बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार की सुबह सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों के सहयोग से मुख्य बाजार में घूम-घूम कर दुकानें बंद करवाई गईं। प्रदर्शनकारियों के अनुरोध पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान कुछ देर के लिए बंद भी कर लिए। इस दौरान भगत ¨सह चौक पर हुई सभा में रीना कपूर व जितेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकारें वादों को पूरा कर पाने में विफल साबित हो रही हैं। राफेल घोटाला, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना भाजपा की नाकामियों को दर्शा रहा है। इस मौके पर सुरजीत अग्निहोत्री, राजेंद्र बेदी, सुनील चानना, जगतार ¨सह बाजवा, वरुण कपूर, विशेष चंद शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, महेश कुमार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ¨सह स्वरूप भारती आदि मौजूद थे। वहीं व्यापारियों द्वारा सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की वजह से कांग्रेसियों का कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात करीब 12 बजे पुन: दुकानें खोल ली गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.