विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंतनगर में बस-बाइक की भीषण टक्कर, हल्द्वानी के दो युवकों की मौत; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:03 AM (IST)

पंतनगर के नगला गोल गेट के पास एक बस की टक्कर से बाइक सवार हल्द्वानी के दो लोगों की मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पंतनगर में बस-बाइक की टक्कर से दो की मौत।

  2. मृतक हल्द्वानी के कुलदीप अरोड़ा और गुलशन कुशवाहा थे।

  3. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, परिजनों को सूचना।

जागरण संवाददाता, पंतनगर। नगला गोल गेट के पास सोमवार शाम सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार हल्द्वानी के दो लोगों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही पंतनगर पुलिस पहुंची और जानकारी लीं। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दें दी है।

हल्द्वानी के निशांत विहार, मुखानी निवासी 49 वर्षीय कुलदीप अरोड़ा पुत्र गुरुबख्श अरोड़ा और 48 वर्षीय गुलशन कुशवाहा सोमवार रात बाइक से किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। नगला गोल गेट के पास सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा की ओर जा रही बस अचानक गलत दिशा में आ गई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी सांसें चलती देख स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उसका शव सीएचसी में ही रखा है। घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।