विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंतनगर एयरपोर्ट पर बम की सूचना, सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल में परखी तैयारी

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:23 AM (IST)

पंतनगर हवाई अड्डे पर बम की धमकी से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संसू, पंतनगर। पंतनगर हवाई अड्डे पर बुधवार को बम की धमकी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

विमानपत्तन निदेशक पवन कुमार की अध्यक्षता में हुए इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लेकर आपात स्थिति में अपनी तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया समय का परीक्षण किया। अभ्यास नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना दी गई। इस पर विमानपत्तन निदेशक ने संबंधित एजेंसियों को तत्काल अलर्ट किया। एपीएसयू को टर्मिनल भवन की तलाशी लेने और टर्मिनल प्रबंधन को भवन खाली कराने के निर्देश दिए गए।

बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) ने बम खतरा आकलन समिति से आवश्यक ब्रीफिंग लेने के बाद एपीएसयू के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

मॉक ड्रिल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सभी संबंधित सदस्य, पुलिस प्रशासन से एनएस अधिकारी, एपीएसयू से एलके उपाध्याय, सूचना ब्यूरो से हरीश चंद्र (एसीआईओ), अभिसूचना इकाई से निरीक्षक देवराज नब्याल, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) से एएसआइ चंद्रशेखर उपाध्याय, पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत और सिटी फायर सर्विस के प्रभारी गणेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।