गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पथराव से आक्रोश
बाजपुर में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हुए पथराव की घटना से यहां भी आक्रोश रहा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 06:16 AM (IST)
संस, बाजपुर : पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हुए पथराव की घटना से यहां भी आक्रोश फैल गया है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेबाजी की। शनिवार को काफी संख्या में भाजपाई श्रीरामलीला परिसर में एकत्रित हुए जहां से पुतले के साथ जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर पहुंच और पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया गया। इस मौके पर दयाकिशोर जोशी, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, अमर रंधावा, राहुल वर्मा, बलवीर सिंह, अनंत जैन, अजीतपाल सिंह हैप्पी, विमल शर्मा, राकेश गुप्ता, टिकू यादव, पप्पू पेजर, शिवम दिवाकर, तजिदर सिंह चीमा, सुखजीत सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें