मां ने डांटा तो झारखंड से उत्तराखंड चला आया किशोर
झारखंड का एक किशोर मां की डांट से नाराज हो गया और रुद्रपुर पहुंच गया। रोडवेज स्टेशन पर भटकता देख पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: मां की डांट से नाराज झारखंड का किशोर रुद्रपुर पहुंच गया। रोडवेज स्टेशन पर भटकता देख पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
पुलिस के मुताबिक, किशोर ने अपना नाम-पता झारखंड, जिला साहबगंज, थाना राजमहल के तीनपहाड़ निवासी अभिषेक पुत्र बैरंगी नोनिया बताया। बताया कि उसके पिता चाय की ठेली लगाते हैं। कुछ दिन पहले उसकी मां ने उसे डांटा था और पिटाई भी की। इससे नाराज होकर वह घर से भाग आया और रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन में बैठ गया। एक-दो दिन ट्रेन में सफर करने के बाद बाद उसे जो भी बस मिली, उसमें बैठ गया। शुक्रवार रात को वह रुद्रपुर पहुंच गया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि अभिषेक को घर पहुंचाने के लिए झारखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: फेल होने पर 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी
यह भी पढ़ें: मकान मालिक के बेटे कर अपहरण कर फरार हुआ सहारनपुर का दंपति