अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गर्इ। वहीं घटना के बाद युवक को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
रुद्रपुर, जेएनएन। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बरेली से रुद्रपुर लौट रहा था और एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बरेली के नगला भट्टा निवासी शेर सिंह(43 वर्ष) पुत्र राम बहादुर रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात को वो बरेली से वापस रुद्रपुर लौट रहा था। किच्छा मार्ग पर नालंदा स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेर सिंह का परिवार भदईपुरा में रहता है। जिसके चलते वह बरेली से काम निपटाकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, सात मजदूरों की मौत; कई के दबने की आशंका
यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; तीन घायल
यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, सात यात्री घायल