105 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने चे¨कग के दौरान एक व्यक्ति को 105 ग्राम अफीम के साथ दबोच लिया।
संवाद सहयोगी, खटीमा : पुलिस ने चे¨कग के दौरान एक व्यक्ति को 105 ग्राम अफीम के साथ दबोच लिया। आरोपित दूध बेचने के साथ ही मादक पदार्थ बेचता था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब¨रदरजीत ¨सह के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार की देर रात मझोला चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश सीमा से सटे कस्बे में चे¨कग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मझोला श्मशान घाट के पास धनकुना रोड की ओर से व्यक्ति पैदल आते दिखा, जो टीम को देख पीछे की ओर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा तो पूछताछ में उसने स्वयं को उत्तरप्रदेश पीलीभीत जनपद के सिमलिया गोसू न्यूरिया का दलपति ¨सह बताया। अपने पास मौजूद अफीम के चलते उसने भागने की बात कही। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट के मौके पर पहुंचने पर आरोपित की तलाशी में 105 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपित दूध की आड़ में मादक पदार्थ बेचता था। पुलिस ने उसे मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में निरुद्घ कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में हरेंद्र थापा, संजय शर्मा, नवीन जोशी, गोपाल पांडे आदि शामिल थे।