Move to Jagran APP

अब नगर निगम करेगा कल्याणी का कल्याण

संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : कल्याणी में फैले कचरे का हाल जागरण द्वारा उजागर करने के बाद अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:32 PM (IST)
अब नगर निगम करेगा कल्याणी का कल्याण
अब नगर निगम करेगा कल्याणी का कल्याण

संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : कल्याणी में फैले कचरे का हाल जागरण द्वारा उजागर करने के बाद अब नदी को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम भी हरकत में आया है। वह मानसून के विकराल रूप लेने से पहले ही नदी में वृहद सफाई अभियान शुरू करेगा। जिसमें इसे कचरे से मुक्त कर इसके बहाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।

prime article banner

सिडकुल क्षेत्र के बाद कल्याणी लगभग पांच किमी. क्षेत्र में शहर के आबादी क्षेत्र में बहती है। इस क्षेत्र में रहने वाले वा¨शदों ने नदी को कचरा घर बना दिया है। हालत यह है कि कई जगह नदी में कचरे का इस तरह अंबार लगा है कि नदी का जलप्रवाह भी बाधित हो जाता है। नदी की बदहाली का हाल जागरण ने अपने हाल के अंकों में उजागर किया। इस पर कुछ सामाजिक संगठन नदी की सफाई को लेकर सामने आए, इन संगठनों ने स्वयं सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को नदी में गंदगी न डालने की नसीहत भी दी। जागरण के इस अभियान से सरोकार रखते हुए देर से ही सही पर आखिर कार नगर निगम प्रशासन ने भी कल्याणी के कल्याण को सुध ले ही ली है। नगर आयुक्त जयभारत ¨सह ने बताया कि नगर निगम मानसून के दौरान नगर के नाले न उफनाए, इसको ध्यान में रख शहर के सभी 24 नालों की युद्ध स्तर पर सफाई करा रहा है। इस कार्य के पूरा होते ही नगर निगम की टीम सिडकुल क्षेत्र से रम्पुरा तक पूरी नदी की सफाई को अभियान शुरू करेगी। नदी को कचरे से मुक्त् करने के साथ ही नदी के प्रवाह को एक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। जिससे मानसून में यह नदी अपने वास्तविक प्रवाह क्षेत्र में बह सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK