दो हमलावरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: छात्रनेता पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी ह
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: छात्रनेता पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। जबकि मामले में दो आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांधी कालोनी में महाराजपुर निवासी छात्रनेता अंकुश गुंबर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इससे अंकुश गुंबर गंभीर रुप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपितों की पहचान शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच हमलावरों को चिह्नित कर लिया था। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया था। सोमवार को पुलिस ने दो हमलावर अभिजीत पाठक और धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो हमलावर गगनदीप और कर्मवीर पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। इधर, मंगलवार को फरार चल रहे गगनदीप और कर्मवीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। कोतवाल कैलाश भटट ने बताया कि दो के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। उनकी तलाश की जा रही है।