निधि अग्रवाल बनी डांडिया क्वीन
संवाद सहयोगी, खटीमा: नवरात्र के उपलक्ष्य में आरके डांस एकेडमी की ओर से आयोजित डांडि
संवाद सहयोगी, खटीमा: नवरात्र के उपलक्ष्य में आरके डांस एकेडमी की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान वे गीतों की धुन पर जमकर थिरकीं।
होटल बेस्ट व्यू के प्रांगण में मंगलवार की रात डांडिया की धूम मची रही। डांडिया महोत्सव का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी व रचना शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है। स्त्री संपूर्ण सृष्टि की जननी है। नवरात्र पर माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर नारी शक्ति सम्मान दिया जाता है। कन्या भ्रूण हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। संपूर्ण मानव जाति खासकर महिलाओं को इस कुप्रथा के खात्मे के लिए आगे आना होगा। समारोह में महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शानदार डांडिया की प्रस्तुति पर दर्शक भी झूमने को विवश हो गए। इस दौरान निधि अग्रवाल डांडिया क्वीन, आस्था अग्रवाल डांडिया प्रिंसेज, रमनीक सोहल डांडिया फेस ऑफ द इवेंट, स्वाति अग्रवाल बेस्ट कॉस्ट्यूम व आराध्या शुक्ला बेस्ट लिटिल एंजल चुनी गई। संचालन अमन मारवाड़ी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था रवि कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. सुनीता रतूड़ी, डायनेस्टी मॉडर्न गुरूकुल एकेडमी की प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, मधु शर्मा आदि मौजूद थे।