Move to Jagran APP

देश की आजादी में नेताजी की अहम भूमिका

ऊधमसिंह नगर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह आयोजित किए कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:42 PM (IST)
देश की आजादी में नेताजी की अहम भूमिका
देश की आजादी में नेताजी की अहम भूमिका

जासं, रुद्रपुर: जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के आह्वान पर हजारों महिलाओं ने अपनी कीमती गहने अर्पित कर दिए। युवक-युवतियां आजाद हिद फौज में भर्ती होकर खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया। बोस ने अंग्रेजों के विरोधी देशों के सहयोग से भारत की स्वतंत्रता का प्रयास किया। स्वावलंबी, स्वाभिमान आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले नेताजी के अधूरे सपनों और कार्यो को पूरा करने के लिए युवा आगे आएं।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी क्लब रुद्रपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण भी किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को कहा कि देश की आजादी में सुभाष बाबू की अहम भूमिका थी। देश नेताजी का सदैव ऋणी रहेगा। माल्यार्पण करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, हिमांशु गाबा, मोहन खेड़ा, बबीता बैरागी, सचिन मुंजाल, अमर सिंह कश्यप, रोहित आर्य, राजेंद्र शर्मा, नाजिम रजा,मकसूद अली, राजीव यादव आदि शामिल थे।

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। इधर, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस में राष्ट्र भक्ति की पराकाष्ठा थी। अंग्रेजों ने आ•ाद हिद फौज और सैनिकों के बगावत के डर से भारत छोड़ा।

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार ने नेताजी को क्रांति दूत बताते हुए उनके सपनों का सशक्त समृद्ध भारत बनाने के लिए युवाओं से अपील की। मीनाक्षी, संगीता और भावना ने देशभक्ति गीत गाए। इस मौके पर डा. राघवेंद्र मिश्र, डा. अमित कुमार सिंह, विनय रावत, रचित सिंह, राहुल गुप्ता, विपिन पांडेय, राहुल बिष्ट, अनुज त्रिवेदी, नमन सख्याहर, सूरज कुमार पासवान, कमल राठौर, स्वेता मिश्रा, रवीना सिंह आदि मौजूद थे

------------------

दिनेशपुर में निकाली रैली

दिनेशपुर: सुभाष बाबू की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने आइटीआइ मैदान से प्रभात फेरी निकली। सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। ग्राम बसंतीपुर में नेताजी से जुड़े देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कई कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, सुभाष सरकार, प्रेमानंद महाजन, किशोर हालदार, ममता हालदार, नारायण हालदार, राजेश बजाज, भोला शर्मा, राजेश नारंग, विजय मंडल, विश्वजीत मंडल, इंद्रजीत मंडल, प्रीतम गायन, सुनीता मिस्त्री, डॉ. सुधीर राय, प्रभा राय आदि मौजूद थे।

--------

धूमधाम से मनाई गई सुभाष चंद्र बोस

सितारगंज/नानकमत्ता/शक्तिफार्म : नगर में विभिन्न स्थानों पर आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई। सितारगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य शुभेंदु कुमार गुप्ता ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके मार्गों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान मंजू देवी, नीतू देवी, कमलेश देवी, मीना राणा, दीपा, विमला कांति, बल्लभ शर्मा, राहुल राणा, सुरेश जोशी, विराज विश्वास आदि मौजूद थे।

नानकमत्ता स्थित श्रीगुरनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डाक्टर सीता मेहता ने छात्र-छात्राओं को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से नेताजी की जीवनी की जानकारी देते हुए उनके वीरता से परिचय करवाया। पोस्टर व कविता प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अमृतपाल कौर, डाक्टर तारा आर्य, डा राजेश कुमार सिंह, डाक्टर सरस्वती भट्ट, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज बोहरा आदि मौजूद रहे।

शक्ति फार्म में व्यापारियों ने मुख्य चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, कृष्ण पद मंडल, देबू मंडल, योगेंद्र सिंह रावत, विनय मंडल, उत्तम आचार्य, रामचंद्र राय आदि मौजूद थे।

-----------

मंत्री ने गौरव सेनानियों एवं वीर नारियों को किया सम्मानित

संसू, गदरपुर: नगर में शनिवार को एक पैलेस में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे ने शहीद गोपाल सिंह कोश्यारी की धर्मपत्नी वीरांगना भागरथी कोश्यारी, शहीद मनोज रावत की माताजी गोदावरी रावत, शहीद रमेश सिंह पानू की धर्मपत्नी कल्पना पानू शहीद अशोक शाही के पिता चंचल सिंह शाही के अलावा ओलंपिक 1964 में चैंपियन व जिमनास्टिक रहे गौरव सेनानी त्रिलोक सिंह पानू, शौर्य चक्र से सम्मानित राजेंद्र सिंह कपकोठी, सेना मेडल से सम्मानित प्रेम सिंह गढि़या एवं गोविद सिंह चौहान के अलावा 500 से अधिक गौरव सेनानी परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद बलराज पासी ने आजाद हिद फौज की स्थापना से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम की जानकारी दी। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पांडे ने गौरव सेनानी परिवारों के बलिदान गाथा को एक गौरवशाली इतिहास बताते हुए कहा कि वीर सैनिकों की बदौलत हम सब सुख में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर देश की जनता की हिफाजत करता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गौरव सेनानियों एवं वीर नारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

बागेश्वर से आए लोक गायक धीरज कोरंगा एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन हिम्मत सिंह कुंवर एवं राजेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पूर्व विग कमांडर एसके राय, पूर्व कर्नल आर पी सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन खड़क सिंह कार्की, धर्म सिंह कोरंगा, पालिकाध्यक्ष गुलाम गोस, सीमा सरकार, अनीता दुबे, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, तिलक राज गंभीर, तरुण दुबे, मोहन सिंह पानू चंदन सिंह नयाल, महेंद्र सिंह कोरंगा, रमेश कोशियारी, योगेश पानू, अजय कुमार सिंह, प्रयाग दत्त कांडपाल, देवेंद्र धर्मसक्तु, मनोज पांडे, जयकिशन अरोड़ा, महामंत्री चंकित हुडिया, कमलेश कुमार, हरि नंदन तिवारी, सतीश चुघ, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.