नटराज डांस एकेडमी ग्रुप ने मनाया चैतन्यपुरी का जन्मोत्सव
काशीपुर : पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी ने भारत के युवा संत स्वामी चैतन्यपुरी महाराज का जन्मोत्सव मनाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 07:26 PM (IST)
काशीपुर : पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी ने भारत के युवा संत स्वामी चैतन्यपुरी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान नगर के जेके रॉक नटराज एकेडमी ग्रुप ने उत्सव में चार चांद लगा दिया। इस मौके पर ग्रुप को रोहित बाबा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले माह ही ग्रुप ने उत्तराखंड उत्सव में सफलता पाई थी। जिसके लिए उन्होंने ग्रुप के हेड कोरियोग्राफर सोनू सागर की मेहनत को सराहा। ग्रुप के डायरेक्टर जगमोहन सिंह बंटी ने उनको धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश आदि मौजूद थे। जासं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें