Move to Jagran APP

नगर निगम से पार्किंग ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : आखिर नगर निगम ने ठेकेदार से नाता तोड़ ही लिया। रौब झाड़कर

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 07:40 PM (IST)
नगर निगम से पार्किंग ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड
नगर निगम से पार्किंग ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : आखिर नगर निगम ने ठेकेदार से नाता तोड़ ही लिया। रौब झाड़कर नगर निगम के तयशुदा शुल्क से अधिक की पर्ची काट रहे ठेकेदार और उसके गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा तो पहले की कस गया था, अब निगम ने भी नाता तोड़ लिया। निगम ने उसको ब्लैक लिस्टेड कर हर काम के दखल पर विराम लगा दिया है। वहीं पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।

loksabha election banner

कभी पार्किंग के नाम पर तो कभी अन्य शुल्क के नाम पर कट रही फर्जी पर्चियों का खेल खत्म हो गया। पार्किंग शुल्क वसूली का 2017-18 में यह ठेका गदरपुर के फतेहगंज, केलाखेड़ा निवासी सकी उल्लाह को एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक दिया गया था। ठेका मिलते ही ठेकेदार सहित का¨रदों ने नगर निगम द्वारा जारी की पर्चियों पर अवैध वसूली शुरू कर दी थी। तय शुल्क से कई गुना शुल्क वसूला जा रहा था। निगम सीमा से बाहर भी वसूली चल रही थी। उप्र बार्डर पर इनके कारिदों का ठिकाना था। सुबह से ही ट्रकों, बड़े वाहनों से वसूली का यह सिलसिला चला आ रहा था। ठेकेदार सकीउल्लाह की शह पर कर्मचारी भदईपुरा निवासी मो. वसीम और गांधी कालोनी निवासी बाबू वाहनों के आगे अपनी बाइकें लगाकर वाहनों को रोकते थे और अवैध शुल्क डालकर नगर निगम की पर्ची काट देते थे। विरोध करने पर अधिकारियों का भय दिखाकर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे।

दैनिक जागरण ने नगर निगम को मिल गया गुंडागर्दी का लाइसेंस शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से ठेकेदार को 17 नवंबर 2017 को चेतावनी दी गई थी। 29 नवंबर 2017 को फाजलपुर महरौला निवासी इरशाद अहमद, 21 दिसंबर को प्रतापगढ़, रानीगंज निवासी चालक दिनेश कुमार ने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर अधिक वसूली की शिकायत की। इस पर 27 दिसंबर को ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। एक जनवरी को वसुंधरा इनक्लेव निवासी सुशील गावा और 27 जनवरी को संजय जुनेजा और अन्य ने भी ठेकेदार और उसके लोगों पर निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली की शिकायत की थी। लगातार मिल रहीं इन शिकायतों पर अधिकारियों पर उंगलियां उठ रही थीं। चेतावनी की डोज के बाद भी जब ठेकेदार और का¨रदे नहीं माने तो उप नगर आयुक्त डीके तिवारी ने इनके खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार समेत का¨रदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में नगर निगम ने पल्ला झाड़ते हुए तिनके की तरह दूर कर दिया। नगर निगम ने सकीउल्लाह और उसके गुर्गों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है और सख्त हिदायत दी है कि वह अब नगर निगम के हर काम से उसका विराम हो गया है।

वर्जन:----

--22यूडीएनपी--17

डॉ. सदानंद दाते।

अवैध वसूली की सूचना आई थी। इसमें नगर निगम ने ही शिकायत की थी। पुलिस ने नगर निगम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। संबंधित ठेकेदार की जांच चल रही है। जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधम¨सहनगर

-------------

--22यूडीएनपी--18

सोनी कोली।

अवैध वसूली कर रहे ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद अब उसको का¨रदों सहित बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उसको ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। 31 मार्च तक का शुल्क जमा है तो वह इसके बाद वह किसी भी काम में दखल नहीं दे सकता। यदि फिर कहीं भी कोई का¨रदा वसूली करता पकड़ा जाएगा तो नगर निगम से कोई वास्ता नहीं होगा।

सोनी कोली, मेयर, रुद्रपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.