दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: लालपुर स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर से रामपुर की दो महिलाओं को कार सवारों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोप है कि बेहोश कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में बेहोशी की हालत में दोनों को सड़क किनारे फेंक आरोपित फरार हो गए। कार सवारों ने एक महिला के पति से हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। जांच में जुटी पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया संदिग्ध मान रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रुद्रपुर और हाल निवासी डोंगापुरी, रामपुर, उत्तर प्रदेश की महिला का पति हत्या के केस में जेल में बंद दो लोगों की पैरवी कर रहा है। फिलहाल उनका परिवार दो-तीन साल से रामपुर में रह रहा है। रुद्रपुर स्थित मकान को किराए पर दे दिया है। शनिवार को महिला रामपुर निवासी पड़ोसी महिला और उसके डेढ़ साल के पुत्र के साथ किरायेदार से किराया लेने रुद्रपुर आई थी।
इसके बाद दोनों महिलाएं लालपुर स्थित धार्मिक स्थल पहुंचीं। आरोप है कि वापसी में धार्मिक स्थल के पास ही कार सवार छह-सात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। तमंचे के बल पर जबरन उन्हें कार में बैठाते हुए पिता की हत्या का बदला लेने की बात कही गई।
यह भी पढ़ें: खेत में कूड़ा डालने गई महिला से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी
यह भी पढ़ें: तीन युवकों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार