यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छेड़छाड़ का विरोध करने आरोपी ने महिला का गाल नोंचा, प्रदर्शन
रुद्रपुर में एक महिला से व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला का गाल ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला से ही मारपीट कर दी। गुस्साए लोगों ने रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपी को पकड कर छोड़ने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते रोज संजयनगर ट्रांजिट केम्प निवासी महिला मंडल गन्ना भवन के पीछे फुटबॉल मैदान से पैदल जा रही थी। इस दौरान वार्ड नंबर 3 संजय नगर निवासी सुकुमार ने उसे घेर लिया।
यह भी पढ़ें: मामा के उत्पीड़न से परेशान छात्रा घर से भागी, मिली तो रो पड़ी

इसके बाद सुकुमार महिला से छेडछाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने हमला कर महिला का गाल नोंच लिया। किसी तरह भाग कर महिला ने अपनी जान बचाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया, लेकिन दवाब में बिना कार्रवाई के छोड़ भी दिया।
