शादी का झांसा देकर किया विधवा का शारीरिक शोषण
संवाद सहयोगी, खटीमा: खुद को पोस्टमैन बताने वाले एक व्यक्ति ने विधवा को शादी का झांसा द
संवाद सहयोगी, खटीमा: खुद को पोस्टमैन बताने वाले एक व्यक्ति ने विधवा को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब आरोपित शादी करने से मुकर गया। इतना ही नहीं वह विधवा को धमका भी रहा है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव की विधवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह थारू जनजाति की है। पति के निधन के बाद उसके पास गुजर-बसर का कोई जरिया नहीं था। इसी बीच उसी गांव के स्वयं को पोस्टमैन बताने वाले एक व्यक्ति ने उससे शादी करने का वायदा कर झांसे में ले लिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब वह शादी की बात कहती तो आरोपित उसे बहाना बनाकर टाल देता। शारीरिक शोषण का यह दौर काफी समय तक चलता रहा। अब आरोपित ने उससे दूरी बना ली है। जब वह शादी के संबंध में बात करने आरोपित के पास गई तो उसने उसे धमका कर भगा दिया। इतना ही नहीं आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे वह काफी डरी सहमी हुई है। उसने आरोपित से स्वयं की जानमाल का खतरा बताते हुए उसके विरूद्घ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राजेंद्र पंत ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।