घर में घुसकर विवाहिता पर जानलेवा हमला
संस, खटीमा: अमाऊं गांव की विवाहिता पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने
संस, खटीमा: अमाऊं गांव की विवाहिता पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने के साथ ही दीवार पर उसका सिर पटक कर मरणासन्न कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर हमलावर उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग निकला। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं विधायक पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपित की धरपकड़ की मांग की है।
नगला तराई गांव के हरी सिंह धामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात उसकी पुत्री अमाऊं निवासी गीता भंडारी सोने जा रही थी। तभी कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह गैलरी का दरवाजा खोल कर बाहर निकली। तभी वहां घात लगा कर बैठे एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी पुत्री के सिर, मुहं और नाक में गंभीर चोटें आई। जिस पर चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके की ओर दौडे़ तो हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर निकल भागा। बाद में उसकी पुत्री को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी पुत्री का घर पर ही उपचार चल रहा है।