उत्तराखंड चुनाव: फ्लाइंग स्क्वाड ने मार छापा, पूर्व भाजपा सभासद के घर से मिले कई कंबल
गुरुवार को चुनावा आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने पूर्व भाजपा सभासद के घर छापा मारा। टीम को उनके घर से कई कंबल मिले।
किच्छा, [जेएनएन]: चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने सूचना पर नगर के वार्ड नंबर 4 में छापा मारकर पूर्व भाजपा सभासद प्रह्लाद खुराना के घर से 70 कंबल बरामद किए हैं। टीम ने सभी कंबल को जप्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
फ्लाइंग स्क्वॉड टीम प्रभारी विजयपाल सिंह ने मामले में सभासद के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। उसमें उन्होंने कहा कि मौके पर सभासद कंबालों का कोई भी बिल नहीं दिखा पाए, वहीं पूर्व सभासद खुराना का कहना है कि बरामद कंबल वह एक माह पूर्व नगर में गुरु कृन्दास के आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बांटने के लिए लाए थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: दो विधायकों व दो पूर्व विधायकों आयोग का नोटिस
इसमें से कुछ कंबल सर्दियों में गरीब लोगों को बांटे जाने थे, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण वह कंबल नहीं बांट पाए। कंबल गुरुजी के आश्रम वापस जाने थे। बहरहाल, मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन 2017: आचार संहिता उल्लंघन में कुल 12 को नोटिस