Move to Jagran APP

खनन क्षेत्रों पर टिकी प्रशासन की निगाहें

संवाद सहयोगी, खटीमा: अवैध खनन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन ने अब खनन क्षेत्रों में मुखबि

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:29 AM (IST)
खनन क्षेत्रों पर टिकी प्रशासन की निगाहें
खनन क्षेत्रों पर टिकी प्रशासन की निगाहें

संवाद सहयोगी, खटीमा: अवैध खनन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन ने अब खनन क्षेत्रों में मुखबिर लगा दिए हैं। जिससे अवैध खनन करने वाले मौके पर ही धर लिए जाएं। इस कार्रवाई की भनक से क्षेत्र के अवैध मिट्टी खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीमांत क्षेत्र खटीमा में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। उपजाऊ भूमि को कारोबारियों ने नष्ट कर दिया है। खनन से खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में गड्ढे तालाबों में तब्दील हो जाते हैं। जो धीरे-धीरे आस पास के खेतों को काट देते हैं। खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने कई बार अभियान चलाया। हर बार प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर का प्रयोग में लाए जाते मिले। प्रशासन ने अब तक एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज भी कर जुर्माना वसूला है। लेकिन उसके बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रशासन ने इस बार अवैध खनन पर सख्ती करने का मन बना लिया है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि खनन क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया है। उन्होंने लोगों से भी अवैध खनन की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.