शोभायात्रा के साथ विश्वकर्मा मूर्ति का विसर्जन
संवाद सूत्र, दिनेशपुर : भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन करने से पूर्व श्रद्वालुओं ने नगर में
संवाद सूत्र, दिनेशपुर : भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन करने से पूर्व श्रद्वालुओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली। श्रद्वालुओं आतिशबाजी के साथ अबीर-गुलाल की होली खेलते हुए गाजे-बाजे की धुन पर खूब थिरके ठुमके लगाए। वहीं जगह-जगह यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की।
बुधवार को मैजिक टेंपो, ई-रिक्शा चालकों के साथ लघु उद्योग व्यापारियों ने अलग अलग भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को हरिपुरा जलाशय में विसर्जन से पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली। बाद में हरिपुरा जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर देव भूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, विजय मंडल, रजनी मिस्त्री, तरूण जोद्वार, राजू बठला, अनूप विश्वास, विकास स्वर्णकार, प्रणव शीर, कपन कुमार, प्रदीप ढाली, मनोज कुमार, भगीरथ विश्वास, ध्रुव कुमार आदि मौजूद थे।