चार घंटे की मशक्कत के बाद फंदे में फंसे गुलदार को मुक्त कराया
फंदे में फंसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद मुक्त करा लिया। यह फंदा शिकारियों ने लगाया था।
खटीमा, ऊधमसिंह नगर [जेएनएन]: फंदे में फंसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद मुक्त करा लिया। खटीमा के रेंजर आरएस बिष्ट ने बताया कि यह फंदा शिकारियों ने लगाया था। उन्होंने कहा कि शिकारियों की तलाश की जा रही है।
किलपुरा रेंज में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान जंगल में एक गुलदार को फंदे में फंसा देखा। टीम ने रेंज कार्यालय को सूचना दी। रेंज से कुछ और लोग मौके पर भेजे गए। गुलदार क्लच वायर से बने फंदे में फंसा हुआ था। किसी तरह गुलदार पर जाल डालकर वायर काटा गया। तब जाकर गुलदार मुक्त हो सका।
रेंजर ने बताया कि फंदा किसी शिकारी ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए लगाया होगा और रात के वक्त गुलदार फंस गया। इससे पहले भी आठ मार्च 2017 को भी खटीमा रेंज के गुदमी गांव के पास इसी तरह एक गुलदार फंसा था।
यह भी पढ़ें: आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार
यह भी पढ़ें: कुत्ता समझ टार्च चमकाई को दिखा गुलदार, लाठी बनी सहारा
यह भी पढ़ें: ग्रामीण ने गोशाला में कैद किया गुलदार, चकमा देकर भागा