Move to Jagran APP

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस माम

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 04:54 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

loksabha election banner

दो सप्ताह पहले शहर निवासी एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बीते रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। इस दौरान किशोरी ने बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपित दो किशोरों को पकड़ लिया। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपित किशोर हैं। फरार युवक की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.