यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से किशोर की मौत
संवाद सूत्र, गूलरभोज : नगर में दिमागी बुखार ने दस्तक दे दी। बुखार की चपेट में आए किशोर ने उप

संवाद सूत्र, गूलरभोज : नगर में दिमागी बुखार ने दस्तक दे दी। बुखार की चपेट में आए किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
स्टेशन रोड गडार बस्ती के रहने वाले अनिल कुमार का पुत्र अमित (14) को बीते सप्ताह बुखार के साथ सिर में दर्द की शिकायत महसूस हुई। शुरुआत में परिजन इसे सामान्य बात समझकर स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराते रहे। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अमित बीती रात से अचानक अजीब हरकतें करने लगा तो परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे सीएचसी गदरपुर लेकर पहुंचे। वहां भी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को उपचार के दौरान अमित ने एसटीएच में दम तोड़ दिया। हल्द्वानी से जैसे ही शव घर पहुंचा मां सदमे से बेहोश हो गई। घर में सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमित एएनके इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। परिजनों ने चिकित्सक के हवाले से दिमागी बुखार होने की बात बताई है।
