किशोरी को अगवा कर किया विवाह
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : किशोरी को अगवा कर उससे पीलीभीत में विवाह कर लिया गया। इस मा
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
किशोरी को अगवा कर उससे पीलीभीत में विवाह कर लिया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक ¨बशल बिला रुद्रपुर निवासी शुभांकर मलिक ने तहरीर में कहा है कि वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 4 जून की सुबह वह टेंपो लेकर घर से निकला। इसके बाद उसकी पत्नी पुत्र के साथ अपने मायके दिनशेपुर चली गई। जबकि घर में उसकी 14 साल की पुत्री अकेले थी। रात को वह घर पहुंचा तो पुत्री गायब थी। उसने पुत्री की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि उसे पीलीभीत, ढक्का चार हजारा निवासी प्रकाश अपने साथी विक्की और दीपक के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह भी जानकारी मिली कि प्रकाश ने उसकी पुत्री से विवाह कर लिया है। शुभांकर ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर पुत्री की बरामदगी की मांग की थी। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।