विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किच्छा: लड़के ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन पोल पर चढ़ी, मचा हड़कंप

Published: Sun, 09 Aug 2026 12:57 PM (IST)

किच्छा में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई।

HighLights

  1. प्रेमी से शादी की जिद में युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी

  2. युवक ने शादी से इनकार किया, जिससे युवती हुई नाराज

  3. स्थानीय लोगों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा, हादसा टला

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर किच्छा में शादी की जिद में एक युवती का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है और युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। गनीमत रही कि वह लाइन की चपेट में नहीं आई और हादसा टल गया।

किच्छा में हल्द्वानी बाईपास के पास एक युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है, उससे शादी करने की लंबे समय से जिद पर अड़ी है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा है।

शादी की जिद

शनिवार रात जब उसने मना कर दिया तो उसका पारा चढ़ गया, वह शादी की जिद करने लगी और फिर गुस्से में सुबह रेलवे लाइन के पास लगे हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई।

युवती के खंभे पर चढ़कर चिल्लाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी समझाया, जिसके बाद युवती को बमुश्किल नीचे उतारा गया।


घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। गनीमत रही कि युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।