Kichcha Municipal Election: विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, रह चुका कैबिनेट मंत्री का प्रतिनिधि... हत्या का भी केस
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मतगणना परिसर में भिड़े विधायक और पूर्व विधायक के 30 समर्थक हिरासत में. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, किच्छा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के करीबी धीरज कुमार को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। धीरज भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री है। साथ ही पुलिस की ओर से शांति भंग करने वाले भाजपा और कांग्रेस के 30 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
धीरज कुमार को गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति में बताया कि मंगलवार को नगर पालिका किच्छा व सिरौलीकलां के चुनाव के लिए मतदान के बाद नई मंडी स्थित मतगणना परिसर में विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए थे।विधायक तिलकराज हेड को धप्पाड़ मारने के आरोप में धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मांगी थी, जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की ओर से तहरीर मिली है लेकिन विधायक तिलकराज बेहड़ की और से तहरीर नहीं मिली है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला धीरज कुमार वर्ष 2006 में हत्या के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
करीब एक साल पहले यह कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का प्रतिनिधि था। कुछ माह पहले उसे हटा दिया था। पुलिस उसका इतिहास खंगाल रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि हिरासत में लिए गए 30 लोगों में विधायक तिलकराज बेहड़ और उनके समर्थक तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व उनके समर्थक हैं।
