खलील पहलवान हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, सुल्त्तानपुर पट्टी : खलील पहलवान पहलवान हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपितों को ि
संवाद सूत्र, सुल्त्तानपुर पट्टी : खलील पहलवान पहलवान हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा देर रात किया जा सकता है।
शनिवार को पूर्व प्रधान खलील पहलवान की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। रविवार को उनके शरीर को सुपुर्दे खाक करने के बाद दी गई तहरीर में तीन को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद के मार्ग दर्शन में अनेक जगह छापेमारी करते हुए शहशाज आलम पुत्र मौहम्मद हनीफ, मेंहदी उर्फ टिप्लू निवासीगण सुल्तानपुर पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग असलहा की तलाश की जा रही है। देर रात्रि गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। जबकि शहजाद के भाई जावेद आलम की भी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर तनाव बरकरार है। गिरफ्तार आरोपियों को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मेहदी तो अभी कुछ समय पूर्व ही जेल से एक पुराने मामले में पैरोल पर घर आया था। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि रविवार की सांय परिजनों द्वारा शहजाद आलम उसके भाई जावेद आलम पुत्र मो. हनीफ, मेंहदी उर्फ टिप्लू निवासीगण सुल्तानपुर पट्टी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दी है।