विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 'भाई बोला- पति ने दिया धक्का'

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:51 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Oct 2026 07:59 AM (GMT+05:30)

काशीपुर के कुंडेश्वरा में एक महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ...और पढ़ें

रूबी सिंह। फाइल फोटो

रूबी सिंह। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर। आइटीआइ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडेश्वरा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तिसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित करने और तीन मंजिली इमारत से नीचे फेंककर हत्या करने की बात कही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तिसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिर गई रूबी 

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मोहिउद्दीनपुर थाना डिलारी निवासी शिशुपाल अपनी पत्नी रूबी सिंह व चार वर्षीय बेटे तन्मय के साथ आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरा में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रूबी सिंह (32) तिसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिर गई।

पति और आसपास के लोग उसे ठेले पर रखकर पास के क्लिनिक में ले गए जहां से 108 की मदद से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घेषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और घटनास्थल पर जाकर जानकारी जुटाई।

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई विपुल निवासी ठाकुरद्वारा ने बताया कि उनकी बहन रूबी सिंह की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शिशुपाल आए दिन रूबी के साथ मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

आरोप है कि इससे पहले भी वह कई बार रूबी का गला घोंटने की कोशिश कर चुका था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।