विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे काशीपुर व जसपुर में खुले बैंक खाते, देशभर में 136 शिकायतें दर्ज

Published: Wed, 22 Jul 2026 06:35 PM (IST)

पुलिस ने काशीपुर और जसपुर में साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे दो म्यूल बैंक खातों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर । फर्जी व म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा कसा है। साइबर सेल रुद्रपुर की जांच में सामने आया है कि जसपुर व काशीपुर में दो खातों का साइबर ठगी के रुपये इधर-उधर करने में उपयोग में लाया जा रहा था। दोनों पर विरुद्ध प्राथमिकी हुई है।

एसआइ हरीश प्रसाद की जांच के अनुसार, एसबीआइ पतरामपुर, जसपुर स्थित खाता संख्या 44486816278 आप श्री सेवा ट्रस्ट निवासी रामनगर वन, पोस्ट बरियावाला, ऊधम सिंह नगर के नाम से है। खाते का संचालन महिपाल सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी रामनगर वन, थाना जसपुर कर रहा है। इस खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 136 आनलाइन साइबर शिकायतें पंजीकृत हैं।

आरोपितों से पूछताछ शुरू

वहीं, आइटीआइ कोतवाली के एएसआइ दीपक चौहान व उनकी टीम ने एसबीआइ बाजपुर रोड, शाखा में खाता संख्या 44042508972 को फर्जी पाया। कनकपुर निवासी अभिषेक पुत्र ओम प्रकाश के नाम से संचालित खाते में 22 मई को 97,546 रुपए क्रेडिट हुए थे। उसी दिन एटीएम, सेल्फ कैश व बायोमेट्रिक माध्यम से रकम निकाल ली गई।

राजस्थान के झुनझुनू जिले के थाना मेहदा में भी इस खाते के विरुद्ध शिकायत मिली। खाते से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की बात सामने आई है। दोनों मामलों में प्राथमिकी हो गई है। आरोपितों से पूछताछ शुरू हो गई है।

मामलों में जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। कोई भी व्यक्ति पैसे के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या यूपीआइ क्रेडेंशियल किसी व्यक्ति को न दें। साइबर ठगी के पैसे अपने खाते में मंगवाना या खाता अपराधियों को उपलब्ध कराना गंभीर अपराध है। इसमें जेल हो सकती है। - स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी काशीपुर

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, म्यूल खातों का होता था इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगी, फेसबुक पर मूवी का लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक; खाते से उड़ाए 176000 लाख रुपये