विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर गेटमैन की मौत

Published: Wed, 26 Aug 2026 10:08 AM (IST)

उत्तराखंड के काशीपुर में गिरधर रेलवे फाटक पर बुधवार तड़के ड्यूटी पर तैनात गेटमैन अंकुर भारद्वाज की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक का फाइल फोटो

मृतक का फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में महुआखेड़ागंज स्थित गिरधर रेलवे फाटक पर बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया।

ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय गेटमैन अंकुर भारद्वाज निवासी पैगा की दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंकुर भारद्वाज गिरधर रेलवे लाइन गेट पर बतौर गेटमैन तैनात थे। बुधवार तड़के लगभग 3:30 बजे वे अपनी नियमित ड्यूटी पर थे, तभी वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर का कांति हत्याकांड: पुलिस ने कराई FIR, आज होने वाले पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज