Move to Jagran APP

कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा शुरू, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा शुरू हो गर्इ है। इसमें भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 06:59 PM (IST)
कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा शुरू, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन यात्रा शुरू, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

नानकमता, जेएनएन। भाजपा को उखाड फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस की जन आक्रोश परिवर्तन यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर देश को लूटा है। वादे पूरा करने के नाम पर उन्होंने सिर्फ छल किया है। 

loksabha election banner

कांग्रेस ने जनाक्रोश परिवर्तन रैली के जरिए भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम ने गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया था, हर खाताधारक के खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात कही थी, जिसे आजतक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने जनता के साथ सिर्फ छल किया है। हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में कहीं भी विकास नहीं हुआ है। ऐसी भाजपा सरकर को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 

यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा ने जनता से सिर्फ झूठ बोलकर वोट लिए हैं। उन्होंने किसानों से बकाया गन्ने का भुगतान करने और फसल का दो गुना मुनाफा देने का वादा किया था, लेकिन ये भी वादे भी पूरे नहीं हुए। जिससे किसान परेशान हैं, उन्हें फसल की कीमत तक नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही महंगार्इ को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला गया। 

रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, नारायण बिष्ट, पुर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, मलुक सिंह खिंडा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: उपेंद्र चौधरी एकबार फिर चुने गए आवास-निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: स्थाई राजधानी की मांग को लेकर उक्रांद ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: अमित शाह के दून दौरे की सफलता के लिए जुटी भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.