भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता
संवाद सहयोगी, खटीमा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
संवाद सहयोगी, खटीमा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें सीमा पर टिक गई है। एसएसबी के साथ पुलिस प्रशासन चौकन्ना बना हुआ है। इसी के चलते जवानों ने बार्डर के जंगल क्षेत्र में कांबिंग कर नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले राहगीरों से चेकिंग कर पूछताछ भी की।
एसएसबी डी कंपनी नारायणनगर के जवानों ने कंपनी कमांडर हरभजन रतूड़ी के निर्देशन में शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में सघनता से कांबिंग की। साथ ही आसपास खत्तों में रहने वालों से जंगल में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। इस दौरान जवानों ने लोगों से संदिग्धों के बारे में तुरंत जानकारी देने को कहा। कांबिंग टीम में सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह, संजय सिंह, धर्मेद्र कुमार, सूरजपाल सिंह, कृष्णा देवली, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। इधर अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी जवान सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं।