Uttarakhand: आठ साल भी न निभा सका सात जन्मों की कसम, पत्नी को दी दर्दनाक मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सच
Husband Killed Wife कोतवाल भुपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, सितारगंज : Husband Killed Wife: एक पति सात जन्मों की कसमें आठ साल तक भी नहीं निभा सका। उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में पता चला कि पारिवारिक कलह के कारण शक्तिफार्म में पति ने ही विवाहिता की गला दबाकर हत्या की थी।
बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को बाथरूम में फंदे से लटका दिया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2015 में हुई थी शादी
टांडा विजैसी थाना नूरिया जिला-पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी अंजू के जीजा मनोज दत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि ससुर की मौत के बाद साली अंजू का पालन पोषण उन्होंने किया था। अंजू की शादी 2015 में गोविंदनगर पाड़ागांव शक्तिफार्म निवासी कमल बनिक पुत्र कार्तिक बनिक से कराई थी। अंजू के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
'कमल कभी नहीं सुधरेगा'
शादी के कुछ साल बाद से पति अंजू की पिटाई करने लगा। इससे तंग आकर अंजू करीब छह माह पहले बच्चों को लेकर उनके घर आई थी। बाद में वह अपने ससुराल चली गई। 29 मई की शाम अंजू ने फोन कर कहा कि कमल कभी नहीं सुधरेगा। यहां नहीं आना चाहिए था। 30 मई की सुबह पता चला कि अंजू की मौत हो गई।
आइपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज
तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आइपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल भुपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पति ने ही गला दबाकर हत्या की थी।
आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से बाथरूम में लटकाया
घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से बाथरूम में लटका दिया था। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।