कार्यकर्ताओं को बताया भाजपा का इतिहास
जसपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
संसू, जसपुर : भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को सुभाष चौक के निकट एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शिविर का शुभारंभ युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी, विधानसभा क्षेत्र पालक दिनेश राणा, पूर्व विधायक डाक्टर शैलेंद्र मोहन सिघल, नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई , महामंत्री डा. सुदेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता गणेश ठकुराठी ने भाजपा के इतिहास के विषय में जानकारी दी।
दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम मल्होत्रा ने 2014 के बाद भारत की बदलती राजनीतिक के विषय में जानकारी दी। तीसरे सत्र में जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट ने इंटरनेट मीडिया एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में समझाया। चौथे सत्र के दौरान विधानसभा क्षेत्र पालक दिनेश राणा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश इंतजार हुसैन ने भाजपा के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, तरुण गहलोत , कुलवंत सिंह सैनी , शाहिद सेनापति, विनोद प्रजापति, डा. शिव किशोर , आनंद वाल्मीकि, चेतन बंसल, रणवीर सिंह चौधरी, विमल वर्मा, अमित बिश्नोई, तुषार विश्नोई, अनीता पवार, शिवकन्या गुप्ता, अंकुर सक्सेना, अंशु अग्रवाल, पीयूष जोशी , विक्की चंद्रा, निखिल कुमार, कृष्ण कुमार, राकेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजकुमार आदि थे ।