बेतहर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार जरूरी
संस, खटीमा : राष्ट्रीय पोषण सेमिनार में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रोटीन युक्त पौि
संस, खटीमा : राष्ट्रीय पोषण सेमिनार में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार दिए जाने पर बल दिया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने विभिन्न पौष्टिक पदार्थो के बारे में जानकारी दी।
राजकीय आश्रम पद्वति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वस्थ भोजन शीर्षक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. बीआर अरोड़ा व डॉ. एएस मल्ली ने पोषक तत्व एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बेहतर जीवन के लिए संतुलित एवं पोष्टिक आहार लेने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य रामदत्त जोशी ने विभिन्न पौष्टिक पदार्थो के बारे में बताया। इस मौके पर शिवभगवान मिश्र, चंद्रशेखर भट्ट, इंद्र सिंह जलाल, जगवीर सिंह, घनश्याम राणा, रंजन अग्रवाल, राधा आर्य, शहनाज बानो, मंजू आर्या आदि मौजूद थे।