हल्द्वानी के गोदाम में लगी आग, बुझाने में बहाना पड़ा 15 हजार लीटर पानी
हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर क्षेत्र में कार एसेसरीज के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

बुधवार तड़के कार एसेसरीज से जुड़े गोदाम में आग. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मल्ला गोरखपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के कार एसेसरीज से जुड़े गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पहुंची दमकल टीम को तीन टैंकरों से पानी की बौछार करनी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आग बुझाने के लिए 15 हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
