सड़क हादसे में मृतक युवक की हुई शिनाख्त
रुद्रपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मरे युवक की पहचान हो गई है। मृतक रामपुर का र
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:35 PM (IST)
रुद्रपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मरे युवक की पहचान हो गई है। मृतक रामपुर का रहने वाला है। उसके रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त की। मंगलवार की देर रात किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने राहगीर युवक को कुचल दिया था। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक रामपुर के थाना टांडा निवासी अशोक कुमार था। उसकी शिनाख्त उसके रिश्तेदार अशोक कुमार ने की। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें