गो माता आस्था एवं विश्वास की प्रतीक
संवाद सहयोगी, खटीमा : विधानसभा में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने
संवाद सहयोगी, खटीमा : विधानसभा में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर गो क्रांति मंच ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। साथ ही केंद्र से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की गई।
सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दामोदर पाटनी ने कहा कि गो माता सनातन धर्मावलंबियों की आस्था एवं विश्वास से जुड़ी हुई हैं। संगठन गोवंश के संरक्षण के लिए गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाता रहा है। राज्य सरकार ने इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर करोड़ो हिंदुओं की भावना का सम्मान किया है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से भी अविलंब इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर खेमकरन सिंह, मोहन उपाध्याय, मनोज कर्नाटक, नवीन राणा, जसवंत सिंह, त्रिभुवन कन्याल, शांति पांडे, सावित्री बुंगला, कमला मेलकानी आदि मौजूद थे।