विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज बस पर पथराव उत्तराखंड चालक से मारपीट, यात्रियों में मची चीख-पुकार; एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 03 Apr 2026 10:02 AM (IST)

उत्तराखंड रोडवेज बस पर पथराव और चालक से मारपीट के मामले में गदरपुर पुलिस ने एक आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी बस. Jagran

अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी बस. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गदरपुर। उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस में पथराव कर तोड़फोड़ करने व चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

बुधवार को टनकपुर डिपो की बस हरिद्वार जा रही थी, जब वह गदरपुर पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार चालक से कहासुनी हो गई, लोगों के बीच बचाव के बाद बस रवाना हो गई। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बस का पीछा किया आैर केलाखेड़ा के पास बस को रोकने का प्रयास किया।

चालक ने बस नहीं रोकी तो युवक के साथियों ने चलती बस में पत्थर मारना शुरू कर दिया। चालक ने दरोहा चौकी पर बस को खड़ी कर गदरपुर पुलिस को सूचना दी और टनकपुर निवासी बस चालक शारदा शंकर की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इस पर पुलिस ने प्रथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि हरजिंदर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी खुशालपुर, गदरपुर को केलाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद बस का पीछा कर चीनी मिल व रत्नामडैया क्षेत्र में तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में बाइक सवारों ने रोडवेज बस पर किया पथराव, यात्रियों में मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर में 24.70 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी, गदरपुर से आरोपी गिरफ्तार