चार लोगों ने एक महिला से किया दुष्कर्म
क्षेत्र में एक महिला से चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खटीमा। क्षेत्र में एक महिला से चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला अपने भाई के साथ यहां रहती है। उसका आरोप है कि कल शाम जब वह दुकान से घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरदस्ती पकड़कर फैक्टरी के पीछे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। आज सुबह उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में कोतवाल अजय ध्यानी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें-हापुड़ के थाने में चार दिन तक कुछ इस तरह सताई गई दुष्कर्म पीडि़ता