छुआरों की तस्करी में चार गिरफ्तार
संवाद सहयोगी खटीमा भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस ब
संवाद सहयोगी, खटीमा : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच झनकईया पुलिस ने चार साईकिल सवारों को 1.24 कुंतल छुआरों के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें मय माल के साथ सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए छुआरों की कीमत 22 हजार से अधिक की आंकी गई है।
लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी भारत-नेपाल सीमा पर चेकिग कर रही थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों को चार व्यक्ति साइकिलों पर कट्टे लादकर नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। कट्टों की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से 1.24 कुंतल छुआरे बरामद हुए। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपितों ने स्वयं को उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के थाना न्यूरिया का शफीक अहमद, आबिद हुसैन, मोहन लाल व रिफाकत हुसैन बताया। उन्होंने बताया कि उक्त माल को नेपाल से तस्करी कर भारत लेकर आ रहे थे। बाद में पुलिस ने आरोपितों को मय माल के कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में आरक्षी देवेंद्र सिंह व धीरज सिंह शामिल रहे।