श्मशान घाट के निकट मिला वृद्ध का शव
संसू, नानकमत्ता : श्मशान के समीप अज्ञात वृद्घ का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 06:06 PM (IST)
संसू, नानकमत्ता : श्मशान के समीप अज्ञात वृद्घ का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
खटीमा रोड स्थित श्मशान घाट के पास झाडि़यों से अज्ञात वृद्घ का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र 72 वर्ष आंकी जा रही है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि वृद्घ क्षेत्र में भीख मांगता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें