खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भरे सैंपल
रुद्रपुर होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शहर के विभि
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 11:50 PM (IST)
रुद्रपुर : होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मैक्रोनी, मसाले, आलू चिप्स आदि के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
शनिवार को खाद्य अभिहीत अधिकारी मनीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने जसपुर क्षेत्र के किलावली में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां से मसाले का और रुद्रपुर में शिवनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों को देखा। इनमें से चार दुकानों से बेसन, चीनी, काबुली चना, रेड चिली पाउडर सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें