विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रसोईघर में धमाका, तीन महिलाओं सहित पांच लोग झुलसे

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 11:16 AM (IST)

गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते रसोईघर में धमाका हो गया। इससे तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से ...और पढ़ें

रसोईघर में धमाका, तीन महिलाओं सहित पांच लोग झुलसे
रसोईघर में धमाका, तीन महिलाओं सहित पांच लोग झुलसे

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते रसोईघर में धमाका हो गया। इससे तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कवि नगर निवासी मिंटू चौहान के मकान में करीब 10 दिनों से ग्राम बाजावाला, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उप्र निवासी दंत चिकित्सक डॉ. लाल सिंह गोला पुत्र बाबू सिंह परिवार के साथ किराये पर रह रहे हैं। गत देर शाम उनकी पत्नी रूपा खाना पका रही थी। 

इस बीच गैस रिसाव होने लगा। उन्होंने पास के ही हलवाई मान सिंह को रेगुलेटर ठीक करने के लिए बुलाया। तब तक रसोईघर में गैस भर चुकी थी। मान सिंह ने वहां पहुंचते ही माचिस की तीली जला दी,  जिससे एकदम से आग भड़कने के साथ ही धमाका हो गया। 

धमाका इतना जबरदस्त था कि बाथरूम, मुख्य गेट व कमरे के दरवाजे टूट गए। वाशिंग मशीन कमरे से बाहर जा गिरी। साथ ही मान सिंह, लाल सिंह, रूपा, चंद्रो देवी और भांजी किरण झुलस गईं।

आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार किचन में गैस भर जाने की वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है। मिंटू मूलरूप से ग्राम हसनपुर, थाना टांडा, जिला रामपुर, उप्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: रुड़की में रबड़ फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान राख

यह भी पढ़ें: तूफान के दौरान रुद्रपुर में आग से आठ झोपड़ियां जलकर राख

यह भी पढ़ें: हरिद्वारः फैक्ट्री में पांच घंटे तक उठते रहे आग के शोले