बाजपुर में पराली से भरी ट्राली में आग
बाजपुर में बुधवार को मवेशियों के लिए बरहैनी क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में ले जाई जा रही पराली में लगी आग।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:41 AM (IST)
संस, बाजपुर : बुधवार को बशीर निवासी पटलिया खत्ता मवेशियों के लिए बरहैनी क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली से पराली ले कर जा रहा था। बरहैनी कुकरेंटा के मध्य पराली से भरी ट्राली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें