घर में घुसकर बहनों से छेड़छाड़, चार पर मुकदमा
जसपुर में दो बहनों ने एक युवक और उसके चार साथियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
संसू, जसपुर: दो बहनों ने एक युवक और उसके चार साथियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, डराने-धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दोनों बहनों ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे उसके परिवार के सदस्य खेतों पर गए थे। घर मे दोनों बहनें अकेली थीं। अकेला पाकर ग्राम सन्यासीयोवाला निवासी गगन अपने चार साथियों को लेकर घर में घुस आया और अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी मौका पाकर छोटी बहन ने छत पर भाग कर शोर मचा दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपित भाग निकले। आरोपित कोचिंग सेंटर जाते समय भी छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर डराता-धमका था। शिकायत करने पर भाई को भी पीटा। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें