Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड: रुद्रपुर में कांग्रेसियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला, 12 लोगों पर प्राथमिकी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:26 PM (IST)

    रुद्रपुर में कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम में दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा मेयर प्रत्याशी रहे मोहन खेड़ा समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कार्यक्रम में बहस और धक्का-मुक्की हुई जिसमें एक नेता घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शर्मा और मेयर प्रत्याशी रहे खेड़ा समेत 12 लोगों पर प्राथमिकी. Concept Photo

    जासं, रुद्रपुर। कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम में कांग्रेसियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और मेयर प्रत्याशी रहे मोहन खेड़ा समेत 12 लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को सिटी क्लब में कांग्रेस का सृजन कार्यक्रम था, जिसमें जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष चयन को लेकर राय सुमारी होनी थी। एआइसीसी दिल्ली से मुख्य पर्यवेक्षक नरेश कुमार के सामने ही मंच संचालन के साथ ही अन्य कई छोटी बातों को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में वाकयुद्ध शुरू हो गया। धक्का मुक्की के साथ मारपीट शुरू होने लगी।

    इससे कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा घायल हो गए थे। इस मामले में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने तहरीर सौंप कहा था कि सृजन कार्यक्रम के दौरान प्रभारी व अन्य लोग मंच पर संबोधन कर रहे थे तो माहौल खराब करने के मकसद से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार संजय जुनेजा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से गालीगलौज करनी शुरू कर दी।

    इस पर पर्यवेक्षक ने खुद मामला शांत कराने का प्रयास किया। माहौल शांत होता देख संजय जुनेजा और उनके साथी मोहन खेड़ा, राजेंद्र मिश्रा, पवन वर्मा ने गालीगलौज की। यही नहीं वार्ड 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ ने महानगर कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नंद किशोर गंगवार थप्पड़ मार दिया। बीच बचाव करने पर पार्टी कार्यकर्ता अर्नव के साथ हाथापाई की।

    आरोप लगाया कि सौरभ बेहड़, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पवन वर्मा और राजेंद्र मिश्रा ने मिलकर नंद किशोर गंगवार और अर्वण को बुरी तरह से पीटा। जब पार्टी कार्यकर्ता संदीप कुमार बीच बचाव को आए तो उसे भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। महानगर कांग्रेस के कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया।

    इस पर पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, राजेंद्र मिश्रा और पवन वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 351(2), 352 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जबकि दूसरे पक्ष के कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रहे मोहन खेड़ा ने सौंपी तहरीर में कहा था कि संदीप चीमा कुरैया जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य पद के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे।

    कांग्रेस पार्टी ने संदीप चीमा को टिकट न देकर सुनीता सिंह को टिकट दिया था। जिसमें कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा ने सुनीता सिंह का प्रचार किया था। इसे लेकर संदीप चीमा राजेंद्र मिश्रा से रंजिश रखने लगे। तीन सिंतबर को संदीप चीमा ने राजेंद्र मिश्रा को काल कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस योजना के तहत संदीप चीमा, योगेश चौहान, सीपी शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष यादव, सतीश, नंद किशोर गंगवार, राजू गंगवार, समेत अन्य ने मिलकर गुरुवार दोपहर एक बजे सिटी क्लब में कांग्रेस पार्टी की बैठक समाप्त होने के बाद राजेंद्र मिश्रा को जान से मारने की कोशिश की।

    साथ ही उसे जबरन कार से ले जाने का प्रयास करने लगे। जिसे सोनू चौहान और शिशुपाल ने बचाया। शोर होने पर लोग एकत्र हुए तो वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

    पुलिस ने मोहन खेड़ा की तहरीर पर संदीप चीमा, योगेश चौहान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष यादव, सतीश और नंद किशोर गंगवार तथा राजू गंगवार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 351(2), 352 के प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

    कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों पक्षों के 12 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। मामले की विचेचना की जा रही है।