Move to Jagran APP

खून देख बेहोश हुई स्टील बर्ड की महिला कर्मी

स्टील बर्ड फैक्ट्री में काम करने के दौरान ट्रांजिट कैंप निवासी युवक का हाथ कट गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:48 PM (IST)
खून देख बेहोश हुई स्टील बर्ड की महिला कर्मी
खून देख बेहोश हुई स्टील बर्ड की महिला कर्मी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :

loksabha election banner

स्टील बर्ड फैक्ट्री में काम करने के दौरान ट्रांजिट कैंप निवासी श्रमिक का हाथ कट गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख पास में काम कर रही तीन महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल कर्मी के साथ ही बेहोश महिला कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में होश में आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक सिडकुल के सेक्टर छह में स्टील बर्ड फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ट्रांजिट कैंप निवासी हरीश काम करता है। मंगलवार दोपहर मशीन की चपेट में आकर उसका कट गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर होने पर आसपास काम कर रहे कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ ही काम कर रही महिला कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गई। हरीश को लहूलुहान देख मौके पर पहुंची तीन महिला कर्मचारी ¨रकी, किरन और हेमा बेहोश हो गई। घायल हरीश के साथ ही बेहोश हुई तीनों महिला कर्मचारियों को रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस फैक्ट्री पहुंची और घटना की जानकारी ली। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि घायल हरीश का खून देखकर तीनों महिला कर्मचारी बेहोश हो गई थीं। बाद में होश आने पर तीनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.