विधायक धामी के पिता का निधन
विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता रिटायर सूबेदार शेर सिंह धामी का निधन हो गया है।
संवाद सहयोगी, खटीमा : विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता रिटायर सूबेदार शेर सिंह धामी (76) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। लॉकडाउन के चलते लोग अंतिम यात्रा व अंतेष्टिं में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना टुंडी गांव के हैं। वर्तमान में नगरा तराई गांव में घर है।
विधायक धामी के पिता शेर सिंह पिछले दो माह से भर्ती थे। उनका गुरुवार रात 11: 40 बजे पर निधन हो गया। विधायक धामी काफी समय से पिता के साथ ही अस्पताल में रहे। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने घर व आसपास के इलाके में सेनिटाइज कराया। नगरा तराई गांव के जगबूढ़ा नदी तट पर विधायक धामी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां पर शारीरिक दूरी के गोले भी बनाए गए। इस मौके पर में नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, रंदीप पोखरिया, अनूप अग्रवाल, किशन सिंह किन्ना, हिमांशु बिष्ट, भुवन कापड़ी, कमान जेठी, लालू बोरा, नंदन सिंह खड़ायत, भुवन जोशी, राजू जुनेजा, पवन अरोड़ा, कैलाश बिष्ट, नवीन कापड़ी, घनश्याम सनवाल के अलावा तहसीलदार यूसुफ अली, सीओ महेश बिंजोला, कोतवाल संजय पाठक आदि मौजूद थे।